Ram Chalisa | राम चालीसा का पाठ एवं इससे होने वाले लाभ 2020

दोस्तों आप सभी का हमारे इस blog पर स्वागत है। आज के इस article की सहायता से हम आपको Ram Chalisa के बारे में बताएंगे। दोस्तों राम जी के बारे में हम सभी लोग जानते है। दोस्तों राम जी को मर्यादा पुरषोत्तम भी कहा जाता है। राम जी स्वाभाव से बहुत विनम्र थे। दोस्तों हम में बहुत से लोग श्री राम प्रभु की आराधना करते है परन्तु हम में से बहुत कम लोगों को Ram Chalisa Lyrics याद होंगे।

दोस्तों आप सभी की इसी दुविधा को दूर करने के लिए हम आप सभी के लिए आज का यह article लेकर के आये है। इस article के जरिये हम आपको श्री राम चालीसा के lyrics के साथ साथ इससे होने वाले फायदों के बारे में भी बताएंगे। दोस्तों मैं आप सभी से यही निवेदन करूँगा की आप इस article को पूरा पढ़े और अगर आप सभी को हमारा यह article पसंद आया तो इसे share अवस्य करे।

Shri Ram Chalisa lyrics 


श्री रघुवीर भक्त हितकारी।
सुन लीजै प्रभु अरज हमारी॥
निशिदिन ध्यान धरै जो कोई।
ता सम भक्त और नहिं होई॥1॥
ध्यान धरे शिवजी मन माहीं।
ब्रह्म इन्द्र पार नहिं पाहीं॥
दूत तुम्हार वीर हनुमाना।
जासु प्रभाव तिहूं पुर जाना॥2॥
तब भुज दण्ड प्रचण्ड कृपाला।
रावण मारि सुरन प्रतिपाला॥
तुम अनाथ के नाथ गुंसाई।
दीनन के हो सदा सहाई।।3।।
ब्रह्मादिक तव पारन पावें।
सदा ईश तुम्हरो यश गावै॥
चारिउ वेद भरत हैं साखी।
तुम भक्तन की लज्जा राखीं॥4॥
गुण गावत शारद मन माहीं।
सुरपति ताको पार न पाहीं॥
नाम तुम्हार लेत जो कोई।
ता सम धन्य और नहिं होई।।5।।
राम नाम है अपरम्पारा।
चारिहु वेदन जाहि पुकारा॥
गणपति नाम तुम्हारो लीन्हो।
तिनको प्रथम पूज्य तुम कीन्हो।।6।।
शेष रटत नित नाम तुम्हारा।
महि को भार शीश पर धारा॥
फूल समान रहत सो भारा।
पाव न कोऊ तुम्हरो पारा॥7॥
भरत नाम तुम्हरो उर धारो।
तासों कबहुं न रण में हारो॥
नाम शक्षुहन हृदय प्रकाशा।
सुमिरत होत शत्रु कर नाशा॥8॥
लखन तुम्हारे आज्ञाकारी।
सदा करत सन्तन रखवारी॥
ताते रण जीते नहिं कोई।
युद्ध जुरे यमहूं किन होई॥9॥
महालक्ष्मी धर अवतारा।
सब विधि करत पाप को छारा॥
सीता राम पुनीता गायो।
भुवनेश्वरी प्रभाव दिखायो॥10॥
घट सों प्रकट भई सो आई।
जाको देखत चन्द्र लजाई॥
सो तुमरे नित पांव पलोटत।
नवो निद्धि चरणन में लोटत॥11॥
सिद्धि अठारह मंगलकारी।
सो तुम पर जावै बलिहारी
औरहु जो अनेक प्रभुताई।
सो सीतापति तुमहिं बनाई।।12।।
इच्छा ते कोटिन संसारा।
रचत न लागत पल की बारा॥
जो तुम्हे चरणन चित लावै।
ताकी मुक्ति अवसि हो जावै॥13॥
जय जय जय प्रभु ज्योति स्वरूपा।
नर्गुण ब्रह्म अखण्ड अनूपा॥
सत्य सत्य जय सत्यव्रत स्वामी।
सत्य सनातन अन्तर्यामी॥14॥
सत्य भजन तुम्हरो जो गावै।
सो निश्चय चारों फल पावै॥
सत्य शपथ गौरीपति कीन्हीं।
तुमने भक्तिहिं सब विधि दीन्हीं॥15॥
सुनहु राम तुम तात हमारे।
तुमहिं भरत कुल पूज्य प्रचारे॥
तुमहिं देव कुल देव हमारे।
तुम गुरु देव प्राण के प्यारे॥16॥
जो कुछ हो सो तुम ही राजा।
जय जय जय प्रभु राखो लाजा॥
राम आत्मा पोषण हारे।
जय जय दशरथ राज दुलारे॥17॥
ज्ञान हृदय दो ज्ञान स्वरूपा।
नमो नमो जय जगपति भूपा॥
धन्य धन्य तुम धन्य प्रतापा।
नाम तुम्हार हरत संतापा॥18॥
सत्य शुद्ध देवन मुख गाया।
बजी दुन्दुभी शंख बजाया॥
सत्य सत्य तुम सत्य सनातन।
तुम ही हो हमरे तन मन धन॥19॥
याको पाठ करे जो कोई।
ज्ञान प्रकट ताके उर होई॥
आवागमन मिटै तिहि केरा।
सत्य वचन माने शिर मेरा॥20॥
और आस मन में जो होई।
मनवांछित फल पावे सोई॥
तीनहुं काल ध्यान जो ल्यावै।
तुलसी दल अरु फूल चढ़ावै॥21॥
साग पत्र सो भोग लगावै।
सो नर सकल सिद्धता पावै॥
अन्त समय रघुबरपुर जाई।
जहां जन्म हरि भक्त कहाई॥22॥
श्री हरिदास कहै अरु गावै।
सो बैकुण्ठ धाम को पावै॥23॥
॥ दोहा॥
सात दिवस जो नेम कर, पाठ करे चित लाय।
हरिदास हरि कृपा से, अवसि भक्ति को पाय॥
राम चालीसा जो पढ़े, राम चरण चित लाय।
जो इच्छा मन में करै, सकल सिद्ध हो जाय॥



श्री राम चालीसा के पाठ से होने वाले लाभ 



  • राम चालीसा का पाठ राम जी को प्रसन करने के लिए किया जाता है। 

  • भगवान राम आपको विनम्र होना सिखाते है। 

  • राम जी अपने भक्तों से बहुत प्यार करते है। 

  • वे हमेशा आपको सही मार्ग पर वचलने के लिए प्रेरित करेंगे। 

  • श्री राम कठिन से कठिन परिस्थति में आपका साथ देते है ताकि आप उस परिस्थिति का सामना कर सके। 

  • श्री राम को खुश करने के लिए आप Ram Chalisa के साथ साथ राम जी की आरती का पाठ भी जरूर करे। 


राम चालीसा का हमारे जिंदगी में महत्व 


दोस्तों राम चालीसा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दोस्तों राम जी से बहुत कुछ सीखने की जरुरत है। आज के युवाओ को राम जी से बहुत कुछ सीखने की जरुरत है। राम जी को मर्यादा पुरषोत्तम कहा गया है। राम जी से हमे कैसे बड़ो का आदर करना है , कैसे सबको सम्मान देना है ,कैसे सभी बड़ो का आज्ञा का पालन करना है और भी ऐसे बहुत सी चीज़े सीख सकते है जो हमे और बेहतर बनने में हमारी मदद करेंगी। 

दोस्तों मुझे पूरी आशा है की आप सभी को हमारा यह article जो की Ram Chalisa Lyrics के ऊपर लिखा गया है पसंद आया होगा। अगर आप सभी लोगों को सचमुच हमारा यह article पसंद आया है तो आप हमारी मदद करने के लिए इसे share जरूर करे। 

अगर आप सभी देवी देवताओं से related content पढ़ना अच्छा लगता है तो आप इस blog को push notification के जरिये अवस्य subscribe करे। अगर आप हमसे कुछ पूछना चाहते है तो आप हमे comment के जरिये बता सकते है। 

इन्हे भी अवस्य पढ़े –

राम जी की आरती

Hanuman Chalisa 

शिव चालीसा 

गणेश चालीसा 

गणेश जी की आरती 

संतोषी माता की आरती 

शिव जी की आरती 

सरस्वती माता की आरती 

 
Previous
Next Post »