संपूर्ण बजरंग बाण का पाठ एवं इसके लाभ | Bajrang Baan in Hindi

दोस्तों आप सभी का हमारे इस post में स्वागत है। आज के इस article की सहायता से हम Bajrang Baan के बारे में चर्चा करेंगे। इसमें हम आपको इससे होने वाले लाभों को बारे में बारे में भी बताएंगे। यह बजरंग बली को खुश करने के लिए किया जाता है। दोस्तों अगर आपको कोई भी नया कार्य शुरू करना है तो आपको उससे पहले बजरंग बाण का पाठ अवस्य करना है।

अगर आप हमेशा चिंताग्रस्त रहते है तब भी आपको बजरंग बाण का पाठ अवस्य करवाया चाहिए। दोस्तों बजरंग बली अपने भक्तों से बहुत प्रेम करते है और कभी उन्हें कष्ट में नहीं देख सकते है। दोस्तों बजरंग बली को खुश करने के लिए आरती,चालीसा और अष्टक के साथ साथ Bajrang Baan का पाठ कराना भी अत्यंत आवश्यक है। 

https://www.youtube.com/watch?v=h1lT6cxwsPw

Bajrang Baan Lyrics 


दोहा 


निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान।

तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥


चौपाई 




जय हनुमंत संत हितकारी। सुन लीजै प्रभु अरज हमारी॥

जन के काज बिलंब न कीजै। आतुर दौरि महा सुख दीजै॥

जैसे कूदि सिंधु महिपारा। सुरसा बदन पैठि बिस्तारा॥

आगे जाय लंकिनी रोका। मारेहु लात गई सुरलोका॥

जाय बिभीषन को सुख दीन्हा। सीता निरखि परमपद लीन्हा॥

बाग उजारि सिंधु महँ बोरा। अति आतुर जमकातर तोरा॥



अक्षय कुमार मारि संहारा। लूम लपेटि लंक को जारा॥

लाह समान लंक जरि गई। जय जय धुनि सुरपुर नभ भई॥

अब बिलंब केहि कारन स्वामी। कृपा करहु उर अंतरयामी॥

जय जय लखन प्रान के दाता। आतुर ह्वै दुख करहु निपाता॥

जै हनुमान जयति बल-सागर। सुर-समूह-समरथ भट-नागर॥

ॐ हनु हनु हनु हनुमंत हठीले। बैरिहि मारु बज्र की कीले॥

ॐ ह्नीं ह्नीं ह्नीं हनुमंत कपीसा। ॐ हुं हुं हुं हनु अरि उर सीसा॥

जय अंजनि कुमार बलवंता। शंकरसुवन बीर हनुमंता॥

बदन कराल काल-कुल-घालक। राम सहाय सदा प्रतिपालक॥

भूत, प्रेत, पिसाच निसाचर। अगिन बेताल काल मारी मर॥

इन्हें मारु, तोहि सपथ राम की। राखु नाथ मरजाद नाम की॥

सत्य होहु हरि सपथ पाइ कै। राम दूत धरु मारु धाइ कै॥

जय जय जय हनुमंत अगाधा। दुख पावत जन केहि अपराधा॥

पूजा जप तप नेम अचारा। नहिं जानत कछु दास तुम्हारा॥


बन उपबन मग गिरि गृह माहीं। तुम्हरे बल हौं डरपत नाहीं॥

जनकसुता हरि दास कहावौ। ताकी सपथ बिलंब न लावौ॥

जै जै जै धुनि होत अकासा। सुमिरत होय दुसह दुख नासा॥

चरन पकरि, कर जोरि मनावौं। यहि औसर अब केहि गोहरावौं॥

उठु, उठु, चलु, तोहि राम दुहाई। पायँ परौं, कर जोरि मनाई॥

ॐ चं चं चं चं चपल चलंता। ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमंता॥

ॐ हं हं हाँक देत कपि चंचल। ॐ सं सं सहमि पराने खल-दल॥

अपने जन को तुरत उबारौ। सुमिरत होय आनंद हमारौ॥

यह बजरंग-बाण जेहि मारै। ताहि कहौ फिरि कवन उबारै॥

पाठ करै बजरंग-बाण की। हनुमत रक्षा करै प्रान की॥

यह बजरंग बाण जो जापैं। तासों भूत-प्रेत सब कापैं॥

धूप देय जो जपै हमेसा। ताके तन नहिं रहै कलेसा॥






दोहा 



उर प्रतीति दृढ़, सरन ह्वै, पाठ करै धरि ध्यान।

बाधा सब हर, करैं सब काम सफल हनुमान॥






बजरंग बाण का पाठ करने के फायदे 


दोस्तों वैसे तो बजरंग बाण को हमे बिना लाभ के बारे में सोचते हुए करना चाहिए। यह हमे केवल हनुमान जी की प्रति आराधना को दर्शाने के लिए किया जाना चाहिए। अब मैं आपको इससे होने वाले फायदों के बारे में बताता हु। दोस्तों इसके पाठ करने निम्नलिखित लाभ होते है -

  • कोई भी काम बिना किसी संकट के पूर्ण  हो जाता है।

  • हनुमान जी हमेशा हमारी रक्षा करते है।

  • शत्रुओं से भय नहीं लगता।

  • मन एकाग्र होता है।

  • चिंता से मुक्ति मिलती है आदि




मुझे उम्मीद है की आप सभी को हमारा यह article जो की Bajrang baan के ऊपर लिखा गया है पसंद आया होगा। अगर आपको वाकई हमारा यह post पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवस्य share करे।

अगर आप हमे कोई सुझाव देना चाहते है तो आप हमे comment के जरिये बता सकते है। दोस्तों अगर आपको ऐसे ही post पढ़ना पसंद है तो आप हमारे ब्लॉग को subscribe भी  सकते है।


इन्हे भी अवस्य पढ़े -

गणेश चालीसा 

शिव चालीसा 

वजन कैसे बढ़ाये 

Body कैसे बनाये 
Previous
Next Post »

13 σχόλια

Click here for σχόλια
Erymbomma
admin
17 December 2020 at 12:26 ×

Cialis Senza Prescrizione Tafenlatte buy online cialis opetty Generic Cialis Soft

Reply
avatar