बॉडी कैसे बनाये | 10 बेहतरीन टिप्स | Body kaise Banaye


बॉडी कैसे बनाये | बॉडी बनाने के 10 बेहतरीन टिप्स | BODY KAISE BANAYE|HOW TO BUILD BODY IN HINDI









दोस्तों अगर आप भी बॉडी बनाना चाहते हैं तो आप बने रहिये हमारे इस ब्लॉग के साथ। इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको बॉडी बनाने के टिप्स शेयर करेंगे। दोस्तों बॉडी बनाना बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं होता हैं। दोस्तों इस article में में हम आपको बताएँगे की आप Body kaise banaye  इसलिए दोस्तों मैं आपसे निवेदन करूँगा की आप इस article को पूरा पढ़े। 





बॉडी बनाने के लिए आपको बहुत कुछ बातों को ध्यान में रखना होता हैं। यह बात भी बिलकुल सही हैं की आपकी बॉडी एक दिन में बिलकुल नहीं बनेगी। दोस्तों बॉडी बनने में समय लगता हैं। और इस समय के दौरान आपको अपने बॉडी पर ध्यान देना बहुत जरुरी होता हैं। केवल कसरत करने से ही बॉडी नहीं बनती हैं। बॉडी बनाने के लिए आपके अंदर जोश भरा होना चाहिए। दोस्तों बॉडी बनाना बहुत मुश्किल बिलकुल नहीं हैं। अगर आपकी बॉडी अच्छी है तो आपका लुक भी बहुत बेहतरीन हो जाता हैं। 





आईये सबसे पहले हम यह जान लेते हैं की आपको बॉडी क्यों बनाना चाहिए। 





1 . आकर्षक लुक 





दोस्तों अब यह बात तो साफ़ हैं की अगर आपकी बॉडी अच्छी होगी तो उसके साथ साथ आपका लुक भी अच्छा हो जायेगा। आप अपना सबसे अच्छा लुक तभी हासिल कर सकते हो जब आपका आपकी बॉडी शेप मे हो। आप ज्यादा पतले भी नहीं होने चाहिए और आप ज्यादा मोटे भी नहीं होने चाहिए। 





कई बार ऐसा होता हैं की आप अपने ख़राब बॉडी के कारन अपने मन पसंद कपडे नहीं पेहेन पाते हैं या तो वह आपमें बहुत ज्यादा ढीली होती हैं या फिर कुछ ज्यादा ही टाइट होती हैं।और अगर आप अपनी बॉडी तो शेप में ला देते हो तो आप अपने  मन पसंद के कपडे पेहेन सकते हैं 





2. निरोग शरीर 





अगर आपकी बॉडी स्वस्थ रहेगी तो आपको कोई भी रोग होने के चान्सेस बहुत कम हो जाते हैं। आपको भुखार या सर्दी जैसे बीमारिया बहुत ही कम हो जाती हैं। इसका प्रमुख कारण ये हैं क्युकी आप अपनी बॉडी को  मेन्टेन करने के लिए रोजाना कसरत  करते हो। और रोजना कसरत करने से आपके  शरीर में खून का बहाव  तेज हो जाता हैं। खून का बहाव तेज होने के कारन खून आपके शरीर के सभी अंगो तक पहुंच जाता हैं। इससे आपकी इम्युनिटी यानि रोग प्रतिरोधक छमता भी बढ़ जाती हैं। 





3. प्रोटीन को बढ़ाये





अगर आप अपनी बॉडी को जल्द जल्द से बनाना चाहते हैं तो आप जल्द से जल्द अपने डाइट में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाये। दोस्तों प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी हैं। दोस्तों जब भी आप कसरत करते हो तो आपकी माशपेशियों में तनाव आता हैं और कुछ मासपेशियां तो ब्रेक भी हो जाती हैं। दोस्तों प्रोटीन इन मांसपेशियों को रिपेयर करने का काम करता हैं। दोस्तों प्रोटीन को बॉडीबिल्डिंग फ़ूड भी कहा जाता हैं क्युकी ये Macro Nutrient बॉडी बनाने में सबसे मददगार साबित होता हैं। दोस्तों प्रोटीन के कुछ बहुत ही अच्छे स्त्रोत दिए गए हैं 






  • अंडा 

  • मीट 

  • डेरी प्रोडक्ट्स 

  • पनीर 

  • सोयाबड़ी 

  • टोफू 

  • फिश 

  • दाल 





आप प्रोटीन के और भी स्त्रोतों को गूगल में खोज सकते हैं। 





3 . कॉन्फिडेंस 





एक सर्वे के दौरान पाया गया हैं की अगर आपकी बॉडी अच्छी हो तो आपका कॉन्फिडेंस भी काफी बूस्ट हो जाता हैं। दोस्तों हमारी ज़िन्दगी में कॉन्फिडेंस का महत्तव बहुत ज्यादा होता हैं। अगर आपके पास सब कुछ हैं पर आपके कोई भी निर्णय लेने का कॉन्फिडेंस नहीं हैं तो यह आपके पर्सनालिटी के लिए बहुत ख़राब बात हैं। दोस्तों हमारा कॉन्फिडेंस ही सामने वाले को बताता हैं की हम किस प्रकार के व्यक्ति हैं। दोस्तों अगर कोई आदमी आपको जानता ही नहीं हैं तो वह आपका कॉन्फिडेंस देखकर ही आपसे प्रभावित होता हैं। 





अपने बॉडी को पहचानिये 





दोस्तों बॉडी को बनाने के लिए आपको अपनी बॉडी को समझना बहुत जरुरी हैं। दोस्तों बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हे यह पता ही नहीं होता हैं की उन्हें अपनी बॉडी से फैट कम करने हैं या वजन बढ़ाना हैं। दोस्तों अगर आपको ये बेसिक चीज़ों के बारें में  ही नहीं पता होगा तो आप बॉडी नहीं बना पाएंगे। दोस्तों इस दुविधा से बाहर निकलने के लिए आप BMI (Body Mass Index) का उपयोग करते हैं।

 BMI (Body Mass Index) होता क्या हैं?

मैं आपको इसके बारे में आसान शब्दों में बताता हु दोस्तों यह एक नंबर होता हैं जो आपके शरीर के मुख्यतः लम्बाई और वजन से मापा जाता हैं। इससे आपकी बॉडी की चर्बी(फैट) प्रतिशत को मापा जाता हैं। दोस्तों  BMI (Body Mass Index) निकालने का फार्मूला कुछ इस प्रकार हैं-

जब आप अपने वजन (किलोग्राम में) को अपनी लम्बाई (मीटर्स में) के दोगुने से डिवाइड करते हैं तो आपका  BMI (Body Mass Index) निकलता हैं।

























BMI  Weight category
Below 18.5Underweight
18.5 to 24.9Normal
Above 24.9Overweight






अगर आपका  BMI (Body Mass Index) नंबर  18.5 से कम आता है तो आपको अपना बॉडी बनाने के लिए वजन को बढ़ाना होगा। दोस्तों आप वजन बढ़ाने के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं।


वजन कैसे बढ़ाये 
अगर आपका  BMI (Body Mass Index) 18.5 से 24.9 के बीच में हैं तो आपको बॉडी बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। बस मेरी बताई हुई टिप्स को फॉलो करें तो बहुत जल्द ही आपकी बॉडी बन जाएगी।
दोस्तों अगर आपका  BMI (Body Mass Index) 24.9 से ज्यादा का हैं तो इसका मतलब आप मोटे हैं और आपको बॉडी बनाने के लिए अपने बॉडी से एक्स्ट्रा फैट को निकलना होगा। दोस्तों जिसके लिए आपको थोड़ा समय लगेगा।





दोस्तों अब मैं आपको बताता हूँ आप जल्द से जल्द अपनी  Body kaise banaye -





 





एक बात आप अपने दिमाग में रखिये की बिना अच्छे खानपान के आप अच्छी बॉडी कभी नहीं बना सकते हैं। दोस्तों आपकी डाइट आपकी बॉडी बनाने  में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। अगर आपकी डाइट अच्छी नहीं हैं तो भले ही आप कितना भी मेहनत कर ले आपकी बॉडी कभी बनेगी। 





डाइट बॉडी में सबसे ज्यादा महत्व रखती हैं। दोस्तों मैं आपको एक सलाह दूंगा की आप आप अपना डाइट चार्ट खुद ही बनाये। अगर आप किसी और का डाइट प्लान फॉलो करना चाहेंगे तो उसे आप ज्यादा दिनों तक नहीं उसे फॉलो नहीं कर पाएंगे क्युकी उस डाइट प्लान ऐसी बहुत सी चीज़ें होंगी जो उस आदमी को अच्छी लगती होंगी और हो सकता हैं की वह आपको बिलकुल भी पसंद न आये। 





डाइट प्लान बनाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी हैं जैसे 






  • जो सामान आप अपने डाइट चार्ट में शामिल वह आपको आसानी से उपलब्ध हो सके। 

  • जिन चीज़ों को आप अपने डाइट चार्ट में शामिल कर रहे है  वह आपको भी पसंद होना चाहिए। दोस्तों अगर वो चीज़ें आपको भी पसंद होगी तो आप उसे ज्यादा दिनों तक फॉलो कर पाएंगे। 

  • दोस्तों अपना डाइट प्लान बहुत ही ज्यादा मेहेंगा ना बनाये। 

  • आपके डाइट प्लान में ज्यादा से ज्यादा चीज़े घर पर ही बनने वाली होनी चाहिए। 

  • आप अपने डाइट प्लान में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन लेने की कोशिश करे। 

  • अपने डाइट प्लान में सलाद को जरूर शामिल करें। दोस्तों सलाद में बहुत ज्यादा फाइबर मिलता और आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाता है। 

  • आप अपने डाइट में फैट के सोर्सेज को भी शामिल करे जैसे जैतून का तेल, बादाम,काजू अदि। दोस्तों हेल्थी फैट्स  आपकी बॉडी के लिए बहुत जरुरी है। 

  • आप अपने डाइट प्लान काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स को शामिल करें जैसे रोटी,ओट्स,दलीय अदि। 





4 . ज्यादा से ज्यादा पानी पीये 





दोस्तों अगर मैं आपको पानी का महत्व बताने लगा तो यह  ब्लॉग बहुत ज्यादा बड़ा हो जायेगा। दोस्तों पानी हमारे लिए कितना जरुरी हैं इस बात को मैं आपको शब्दों में बयां नहीं कर सकता। दोस्तों बॉडी बनाने के लिए हमको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना बहुत जरुरी हैं। दोस्तों पानी पीने से हमारे शरीर के अंदर जितने भी जहरीले पदार्थ भरे वो सभी बाहर निकल जाते हैं। दोस्तों पानी से हमारे चेहरा भी खिला हुआ नज़र आता हैं। पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरुरी हैं। दोस्तों एक स्वस्थ्य इंसान को  दिन में 4 से 5 लीटर पानी पीना चाहिए। दोस्तों आप अपने शरीर से पानी की कमी दुर करने के लिए अपने  अपने साथ एक वाटर बोतल जरूर रखे। 





5 . बाहर  का खाना छोड़ना होगा 





अगर आप अपनी बॉडी बनाने  लिए गंभीर रूप से सोच रहे हैं तो आपको बहार का खाना एकदम छोड़ना होगा। दोस्तों बाहर जो भी आप खाते हैं वो भले ही खाने में टेस्टी हो लेकिन वो बिमारियों का घर हैं। बाहर के खाना खाने से आपको बहुत सी प्रकार की बीमारिया  सकती हैं। दोस्तों जिससे आप बाहर खाते आपको ये पता भी नहीं होता हैं की यह खाना कैसा हैं लेकिन फिर भी आप उसे खा लेते हैं। दोस्तों बाहर के खाने में बहुत ज्यादा कैलोरीज होती हैं और इससे आपका पेट बाहर आने लगता हैं।  दोस्तों जंक फ़ूड के द्वारा हमारे शरीर में कई प्रकार के बैक्टीरिया प्रवेश कर जाते हैं जिससे हमे कई प्रकार की बिमारियों का सामना करना पड़ता हैं। 





बाहर के खाना खाने के और भी दुष्परिणाम है जैसे 






  1. आपके चेहरे पर दाने आने लगते हैं। 

  2. आपको कई प्रकार की बीमारिया भी हो सकती है। 

  3. आपका वजन ख़राब तरीके से बढ़ता हैं। 

  4. आपके शरीर से अच्छे बैक्टीरिया जो आपका खाना पचाने में आपकी मदद करते हैं वह काम होने लगते हैं। 

  5. आपके शरीर में जहरीले पदार्थ बनने लगते हैं। 





6 . कसरत 





अगर आप जल्द से जल्द बॉडी बनाने चाहते हैं तो आप आज से ही कसरत करना शुरू कर दे। दोस्तों कसरत करने से ना केवल आपकी बॉडी बनना शुरू हो जाएगी बल्कि आपके शरीर में रक्त संचार भी तेज हो जायेगा। दोस्तों कसरत करने के लिए आप अपने आस पास के गयम को  सकते हैं। और अगर आप किसी कारन से गिम नहीं जाना चाहते हैं तो आप अपने घर पर ही फ्री वेट एक्सरसाइज कर सकते हैं। लेकिन दोस्तों अगर आप जल्द से जल्द अपनी बॉडी बनाना चाहते हैं तोह आप अपने नज़दीक के गिम को ज्वाइन कर ले क्युकी दोस्तों गिम में आप अपने हर बॉडी पार्ट को ट्रैन कर सकते हैं। और फिर उसके बाद आपकी बॉडी भी तेजी से बनने लगेगी।





कसरत करने से पहले वार्म अप जरूर करे 





कसरत से पहले आपको वार्म अप जरूर करना चाहिए। दोस्तों अगर आप बिना वॉर्म अप किये ही कसरत करने लगेंगे तो आपके चोट लगने की सम्भावना बढ़ जाएंगी। दोस्तों वार्म अप करने से आपकी बॉडी थोड़ी गर्म हो जाती हैं और आप कसरत करने के लिए तैयार हो जाते हो। 





आप फुल बॉडी वार्म अप करने के लिए आप रनिंग या रोप स्किप्पिंग कर सकते हैं। दोस्तों रनिंग करने से आपका फुल बॉडी वार्म अप हो जाता हैं। 





अधिक वजन पर फोकस करें 





दोस्तों जल्द से जल्द बॉडी बनाने के लिए आप ज्यादा वजन उठाने पर फोकस करे। दोस्तों ज्यादा वजन मतलब यह बिलकुल 





दोस्तों कसरत करने के और भी बहुत फायदे हैं जैसे 






  1. आपकी बॉडी बनने लगती हैं। 

  2. आपके चेहरे पर निखार आता हैं। 

  3. आपका रोग प्रतिरोधक छमता बाद जाता हैं। 

  4. आपके शरीर का खून बढ़ने लगता हैं। 

  5. आप खुश रहने लगते हैं। 

  6. आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं। 





7 .अच्छी नींद ले 





आप सभी के लिए एक अच्छी और गहरी नींद लेना बहुत जरुरी हैं। दोस्तों आज की युवा पीढ़ी अपना रात का ज्यादातर समय मोबाइल के साथ ही बिताते हैं। वह रात को सोते वक़्त भी अपना मोबाइल अपने पास रखते हैं और थोड़ी थोड़ी देर पर अपना सोशल मीडिया चेक करते हैं। दोस्तों इसके कारन  जब सुबह उठते हैं तो उन्हें काफी थका हुआ सा महसूस होता हैं। दोस्तों एक अच्छी और गहरी नींद ना लेने से आपकी बॉडी पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता हैं। दोस्तों अच्छी नींद न लेने से आपको दिल की की बिमारियों का सामना करना पद सकता पड़ सकता हैं। 





बॉडी बनाते वक़्त आपको अच्छी नींद लेने की जरुरत इसलिए हैं क्युकी बॉडी बनने के दौरान  जब आप कसरत  करते हैं तोह आपके बॉडी के उस जगह पर बहुत ज्यादा दबाव आता हैं और इस कारन बॉडी उस हिस्से को बड़ा या छोटा करने के लिए मज़बूर हो जाती हैं और उसके कारन आपके शरीर में कुछ बदलाव होते हैं और वह बदलाव केवल आपके रात के सोते वक़्त ही होते हैं। इसलिए दोस्तों आपको रात को अच्छी और गहरी नींद लेना बहुत जरुरी हैं। 





दोस्तों एक अच्छी नींद ना लेने का बहुत नुकसान होता हैं जैसे 






  1. आपका पूरा दिन थका थका सा महसूस करना। 

  2. आपके चेहरे से निखार का धीरे धीरे गायब होना। 

  3. आपका सर दर्द करना। 

  4. आपका शरीर दर्द करना। 

  5. आपकी आँखों के निचे काले घेरे होना। 

  6. आपका आपके काम पर ध्यान ना लग पाना। 

  7. आपका स्वाभाव चिड़चिड़ा  हो जाना। 

  8. हमेशा चिंताग्रस्त रहना। 

  9. नकारात्मक मानसिकता हो जाना। 





8. खुद पर विश्वास रखना 





आपको खुद विश्वास रखना बहुत जरुरी हैं। दोस्तों किसी महान इंसान ने कहा है की विश्वास पर दुनिया कायम हैं। दोस्तों आपको यह अपने मन से बिलकुल निकाल देना हैं की आपसे बॉडी नहीं बन पायेगी। दोस्तों सबसे पहले आप उन लोगों की बातें सुनना  बंद कर दे जो आपसे कहते हैं की आपकी बॉडी नहीं बन पायेगी। दोस्तों ऐसे लोग नकारात्मक प्रवृति के होते हैं। यह लोग खुद तो नकारात्मक सोचते ही हैं और तो और दूसरों को भी ऐसा सोचने पर मज़बूर कर देते हैं। दोस्तों आप यह द्रीढ़ संकल्प कर ले की आप बॉडी बनाकर ही रहेंगे। 





10.अनुशाशन 





ज़िन्दगी में बिना अनुशाशन के आप कुछ भी नहीं कर सकते। आप चाहे जितना भी अच्छा डाइट चार्ट बना ले अगर आप उसे फॉलो  नहीं करेंगे  उसका कोई फायदा नहीं। आप जितना ही चाहे की ये कर लेंगे वह कर लेंगे लेकिन आप वैसा करेंगे ही नहीं तो आपको कुछ हासिल नहीं होगा।

बॉडी केवल एक दिन में नहीं बनती। ऐसा बिलकुल भी नहीं होगा पहले दिन से ही आपके बॉडी में बदलाव आने लगेंगे। दोस्तों आपकी बॉडी में धीरे धीरे बदलाव आते हैं।

अगर आप सही में बॉडी बनाना चाहते हैं तो आपको मेरे बताये हुए टिप्स निरंतर फॉलो करे। दोस्तों आपको कोई भी काम सकारात्मक सोच के साथ करना चाहिए। दोस्तों आपकी बॉडी एक दिन में नहीं बनेगी, लेकिन एक दिन जरूर बनेगी। 





बॉडी बनाने से रेलेटेड कुछ सामान्य प्रश्न 





1 . सिक्स पैक एब्स कितनो दिनों में बनता हैं


 दोस्तों इस सवाल का कोई सीधा जवाब और सही जवाब नहीं हैं। यह बहुत ही चीज़ों पर निर्भर करता हैं। जैसे  की आपका बॉडी का प्रकार ,आपका खानपान, कैलोरीज इन्टेक अदि। दोस्तों आम तौर पर बॉडी पर RESULTS दिखने में कम से कम 2 महीने का समय लगता हैं। 





2 . बॉडी बनाते समय किन चीज़ों से दूर रहे ?






बॉडी बनाते समय आपको बाहर का खाना का खाना बिलकुल बंद करना होगा। दोस्तों क्युकी बाहर के खानो में बहुत ही ज्यादा कैलोरीज होती हैं और उसके कारन आपकी बॉडी नहीं बन पाती हैं। 

बॉडी बनाते समय आपको हस्तमैथुन से बिलकुल दूर रहना चाहिए। क्युकी दोस्तों ऐसा करने से हमारे शरीर से बहुत जरुरी पोषक तत्व बाहर निकल  हैं। दोस्तों इसका आपका शरीर भी पूरा थक जाता हैं जिसके कारन आप बॉडी बनाने के लिए अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पते हैं। दोस्तों हस्तमैथुन हमारे शरीर का नाश कर सकता हैं। इसलिए आपको हस्तमैथुन नहीं करना चाहिए। 

आप बॉडी बनाते समय नकारात्मक लोगों से दूर रहे। दोस्तों ये लोग जहरीले किस्म के लोग होते हैं यह आपको हमेशा हताश करते रहेंगे। दोस्तों उनकी बॉडी बानी नहीं तो वह दुसरो की भी नहीं बनने देते। दोस्तों  आप चाहे तो उन्हें समझा सकते हैं। अगर वह फिर भी ना माने तो आप उनसे दुरी बनाये रखे। 

यह बात बहुत जरुरी है की आपका mindset  बिलकुल सकारात्मक हो। आपको अपने आप को खुद ही motivate करना पड़ेगा। दोस्तों आपको हमेशा इसी मिंडसेट से गिम में जाना है की आज तो मैं तो मैं अपना बेस्ट दूंगा। 





3 .बॉडी बनाते समय हम किन चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं?


Whey Protein 






दोस्तों अब तो आपको पता चल गया होगा की बॉडी बनाने के लिए प्रोटीन कितना ज्यादा महत्तवपूर्ण हैं। दोस्तों मुझे पता हैं की आप में से कई लोग शाकाहारी हैं। और दोस्तों में शाकाहारी होकर आप अपनी प्रोटीन की रेक्विरेमेंट को पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा प्रोटीन के स्त्रोत अपने डाइट में शामिल करना पड़ेगा। 

 इस परेशानी को दूर करने के लिए आप Whey Protein का उपयोग कर सकतेव हैं। दोस्तों यह दूध से बनाया जाता हैं। दोस्तों जब हम पनीर बनाते हैं तो जो उसका बचा हुआ पानी होता हैं उसी से यह प्रोटीन बनता हैं.

यह प्रोटीन बहुत ही आसानी से आपके शरीर में पांच जाता हैं। इसलिए यह प्रोटीन बॉडी बनाने के लिए बहुत सहायक हैं। दोस्तों इस प्रोटीन के 30 ग्राम में आपको लगभग 25 ग्राम प्रोटीन मिल जाता हैं जो की बहुत ही अच्छी बात हैं। 

 जिन लोगों को दूध पचाने में दिक्कत होती है वह लोग इसका इस्तेमाल ना करे। दोस्तो इसकी जगह पर आप प्लांट से  बने हुए प्रोटीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 


आवला 



दोस्तों आवला हमारे शरीर के बहुत जरुरी हैं। दोस्तों यह हमारे बॉडी बनाने में भी सहायक हैं। दोस्तों आवला के इस्तेमाल से हमारे शरीर का पाचन शक्ति बढ़ जाती हैं। जिससे जो चीज़ें भी हम कहते हैं वह हमारे शरीर को लगता हैं। दोस्तों आवला के नियमित इस्तेमाल से आपके शरीर को बहुत फायदा मिलता हैं। दोस्तों आवला से आपके चहरे,बाल,और नाख़ून भी अच्छे हो जाते हैं। दोस्तों आवला विटामिन c का एक बहुत बड़ा स्त्रोत हैं। दोस्तों आंवले में एक संतरे के बीस गुना विटामिन c होता हैं। दोस्तों आप आवला को उसके रस,चूर्ण या फिर उसके मुर्रब्बे भी खा सकते हैं। 





अस्वगंधा (Aswagandha)





दोस्तों अस्वगंधा एक बहुत जरुरी आयुर्वेदिक दवा हैं। दोस्तों अस्वगंधा के बहुत सारे फायदे हैं। दोस्तों अस्वगंधा का एक बहुत बड़ा फायदा यह है की इससे आपका स्ट्रेस कम होता हैं। दोस्तों अस्वगंधा को रात में सोने से पेहले दूध में मिलाकर पीने से बहुत अच्छी और गहरी नींद आती हैं। दोस्तों आप अगर अस्वगंधा लेने जाये तो आप उसे Liquid फॉर्म में ही ले। क्युकी हमारे शरीर के लिए सबसे बेस्ट वही है। दोस्तों अस्वगंधा का सेवन सभी कोई कर सकता हैं। दोस्तों आप रोजाना उसका 2 चमच ले और इसका फायदे देखे। 





4. जल्द से जल्द बॉडी बनाने के लिए क्या करे ?





दोस्तों जल्द से जल्द बॉडी बनाने के लिए आप मेरे बताये हुए टिप्स को रोजाना फॉलो करे। दोस्तों आप कसरत करना ना भूले। दोस्तों  ऐसा नहीं होना चाहिए की किसी की मन किया तो कसरत किया नहीं तो नहीं किया। दोस्तों अगर आप ऐसा करेंगे तो आपका बॉडी नहीं बन पाएंगे। दोस्तों अगर आप भी सोचते हैं जब आप रास्ते पर चले तो सभी आपको देखे तो आपको भी मेहनत करनी पड़ेगी। दोस्तों आप बस इतना जान लीजिए बॉडी बनाने का कोई आसान रास्ता बिलकुल नहीं हैं। आप जितना मेहनत उतना उतना आपको RESULTS मिलेगा। 





सबसे महत्वपूर्ण टिप 





मैं आपसे निवेदन करता हु की आप बॉडी बनाने के लिए कभी भी गलत रास्तों का सहारा न ले। दोस्तों बॉडी बनाते वक़्त जो आप अपने शरीर के साथ सबसे ख़राब कर सकते हैं  वह है बॉडी बनाने के लिए तरह तरह के ड्रग्स का प्रयोग करना। दोस्तों इससे आपके शरीर को बहुत ज्यादा नुक्सान होता हैं। शुरुआत में तो आपको भले जी अच्छा लगे लेकिन बाद में जाकर जब आप उसे लेना बंद कर देंगे को आपकी बॉडी पूरी तरह से ख़राब हो जाएगी। 





आप खुद ही सोचिये ना एक बॉडी जो किसी ने खूब पसीना बहाकर नेचुरल तरीके से बनायीं और एक बॉडी जो किसी ने केवल दवाइयों के सहारे बनायीं हो तो आप भी उसी को पसंद करेंगे जिसने अपनी पूरी मेहनत और नेचुरल तरीके से अपनी बॉडी बनायीं हो। दोस्तों भले ही दूसरे वाले की बॉडी देखने में अच्छी हो लेकिन अंदर से वह पूरा खोकला होता हैं। 





इसलिए मैं आपसे निवेदकन करूँगा की आप भूल कर भी ऐसी गलत चीज़ों का सहारा न ले। इससे केवल आपको नुक्सान ही होगा। 





अंत में यही कहूंगा अगर आपको अपने आप को बदलना हैं तो आपको ही मेहनत करना होगा। कोई दूसरा आदमी आपके लिए वो सब नहीं करेगा। आप बस दोस्तों मेरी बताई गयी टिप्स को केवल 3 महीने तक फॉलो करे और मैं आपको पुरे दावे के साथ कहता हूँ की आप मुझे धन्यवाद् देंगे। 





अगर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। दोस्तों एक पोस्ट लिखने में बहुत समय लगता हैं अगर आपको इस ब्लॉग पर कुछ कमी नज़र आती हैं तो आप हमे जरूर कमेंट करके अपना सुझाव दे सकते हैं। और आप हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.


इन्हे भी अवस्य पढ़े  -


वजन कैसे बढ़ाये 


एलोवेरा के फायदे 


मुल्तानी मिटटी के फायदे 


गिलोय के फायदे 


Oldest